केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शाहदरा के एक लाइसेंसिंग निरीक्षक को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देविंदर कुमार ने इलाके में एक दुकान की सील खोलने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि दुकान मालिक ने सीबीआई से संपर्क किया, जिसने प्रारंभिक सत्यापन किया और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुमार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दुकान मालिक से कथित तौर पर पैसे ले रहा था।
Related Posts
दिल्ली में 20-22 लाख के रत्न चोरी कांड का खुलासा, ई-रिक्शा चालक समेत 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 जुलाई। मध्य जिले की डीबीजी रोड थाना पुलिस ने अंधी चोरी के बड़े मामले को सुलझाते हुए…
द्वारका साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी की आड़ में चल रहा था कॉल सेंटर, इंदौर से 6 ठग गिरफ्तार
नई दिल्ली, 5 अगस्त। द्वारका जिला साइबर थाने की टीम ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्य…
दिल्ली पुलिस ने ₹71,000 की साइबर ठगी का मामला सुलझा, साइबर थाना/उत्तर-पूर्व जिला की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार। अपराध में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद।
साइबर थाना, उत्तर-पूर्व जिला की टीम ने एफआईआर संख्या 73/2025 धारा 303 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में म्यूल बैंक…