दिल्ली में हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में, मुख्य आरोपी महिला को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पीड़ितों के वकील ने अदालत से कहा कि एक महंगी कार दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए कुछ नहीं करती । आरोपी ड्राइवर गगनप्रीत कौर ने पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं की । धौला कुआं के पास हुए बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी के वकील विकास पाहवा ने दावा किया है कि इस मामले में दर्ज एफआईआर डीसीपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान से मेल नहीं खाती । इस हादसे में बाइक चला रही वित्त मंत्रालय की उप सचिव नवजोत सिंह कौर की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं । आरोपी महिला ने जमानत याचिका दाखिल की है । अदालत महिला की याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगी । गगनप्रीत कौर की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है ।
Related Posts
दिल्ली को जाममुक्त बनाने के विजन के तहत पंजाबी बाग व राजा गार्डन के बीच बन रहे है 2 नए फ़्लाइओवर
फ्लाईओवर के बनने से सालभर में 1.60 लाख टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा, सालाना 18 लाख लीटर ईंधन…
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी – 19 साल पुराने केस में 17 साल से फरार 2 बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, 27 जुलाई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ARSC टीम ने 19 साल पुराने हत्या के प्रयास के…
दिल्ली पुलिस आयुक्त को NSA के तहत हिरासत के अधिकार : पुलिस ने दी सफाई, बताया रूटीन प्रक्रिया
नई दिल्ली। कई मीडिया हाउसों में चल रही खबरों कि CJP विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त…