CBI Raid/Arrest: ₹15 लाख की रिश्वत लेते MCD अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

टेंडर खत्म होने के बाद भी बिलबोर्ड लगाने की परमिशन के बदले वसूली का आरोप

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ₹15 लाख की रिश्वत के लेन-देन के मामले में MCD के एक अधिकारी समेत तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

CBI के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ खत्री, Senior Secretariat Assistant (SSA), South और Najafgarh Zone, Advertisement Department, MCD; अनंत कुमार शर्मा, Director, M/s Naks Creators Private Limited और दिलीप पटेल, M/s Naks Creators Private Limited के प्रतिनिधि के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

CBI ने इस मामले में 16 सितंबर 2026 को MCD के इंस्पेक्टर और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। आरोप है कि MCD के कुछ अधिकारी Advertisement Department में टेंडर की अवधि खत्म हो जाने के बाद भी बिलबोर्ड, होर्डिंग्स और LED डिस्प्ले लगाने और दिखाने की अवैध अनुमति देने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि स्वीकृत (Sanctioned) संख्या से ज्यादा बिलबोर्ड लगाने की अनुमति देने के एवज में भी कथित तौर पर Illegal Gratification ली जा रही थी।

इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CBI ने दिल्ली में जाल बिछाया और ₹15 लाख की रिश्वत की लेन-देन के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CBI अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य MCD अधिकारियों और निजी कंपनियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *