VPDO भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, देहरादून में छापेमारी; ₹32 लाख कैश, सोना और Rolex समेत 12 लग्जरी घड़ियां बरामद

ED Raid | उत्तराखंड VPDO परीक्षा घोटाला

देहरादून, 11 सितंबर 2026

उत्तराखंड के बहुचर्चित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) परीक्षा-2016 घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की इस परीक्षा में OMR शीट में छेड़छाड़ कर पैसे लेकर रिजल्ट प्रभावित करने के मामले में ED के देहरादून सब-जोनल ऑफिस ने शिकंजा कसा है।

ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 10 सितंबर 2026 को देहरादून में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

चंदन सिंह जीना के ठिकानों से 1.28 करोड़ का माल बरामद

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आरोपी चंदन सिंह जीना के आवास पर हुई तलाशी में भारी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति मिली है। ED ने मौके से 32 लाख रुपये की नकदी, 200.5 ग्राम सोना और महंगी ब्रांडेड घड़ियां जब्त की हैं।

बरामद सामान में शामिल है:

  • 13 सोने के सिक्के और 7 सोने की चेन
  • 12 महंगी ब्रांडेड घड़ियां – जिनमें Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड शामिल हैं।
    ED के अधिकारियों के अनुसार, अब तक बरामद सामान की कुल कीमत करीब ₹1.28 करोड़ आंकी गई है। कुछ लग्जरी घड़ियों का मूल्यांकन अभी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है, जिसके बाद जब्ती का कुल आंकड़ा और बढ़ सकता है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला UKSSSC द्वारा 2016 में आयोजित कराई गई VPDO भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर OMR शीट्स में छेड़छाड़ की गई थी। अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उनके OMR में हेरफेर कर उन्हें पास कराया गया और मेरिट लिस्ट को प्रभावित किया गया।

इस घोटाले में पहले STF और विजिलेंस जांच में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की है। ED का मानना है कि परीक्षा में धांधली से कमाए गए काले धन को सोने, नकदी और लग्जरी सामान में खपाया गया।

फिलहाल ED ने बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *