नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस के प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 2 घोषित भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ASI रणवीर, प्रदीप रोहिल्ला और HC प्रदीप रोहिल्ला की टीम को 2 भगोड़ों के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और मनोज उर्फ काला के रूप में हुई है।
जांच में पता चला कि दोनों को माननीय न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
- धर्मेंद्र निवासी उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 30 साल
मुकदमा नं. 625/2022 धारा 323/341/506/34 IPC, थाना डाबड़ी - मनोज उर्फ काला निवासी बहादुरगढ़, हरियाणा, उम्र 30 साल
मुकदमा नं. 451/2020 धारा 392/397/411/34 IPC, थाना मुंडका
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।