नई दिल्ली: मध्य जिला के DBG रोड थाने की सिधीपुरा चौकी पुलिस ने कार लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Dell लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल ऑटो-रिक्शा DL1RAA**** बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई की रात करीब 10 बजे शिकायतकर्ता अपनी कार से ऑफिस से घर लौट रहे थे। रानी झांसी रोड पर ईदगाह गोल चक्कर के पास जाम में कार धीमी हुई तो दो बदमाशों ने शीशा खुलवाकर गला पकड़ लिया और लैपटॉप बैग लूटकर ऑटो से फरार हो गए। इस संबंध में थाना DBG रोड में FIR No. 278/2026 U/S 309(4)/3(5) BNS दर्ज की गई थी।
ACP पहाड़गंज के निर्देशन और SHO DBG रोड की देखरेख में SI विवेक सिंह, HC नागेश, HC विक्रम और Ct. विशाल की टीम ने CCTV फुटेज खंगाले। पता चला कि 4 बदमाश ऑटो में आए थे। तकनीकी सर्विलांस से ऑटो चालक की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी आबिद (43) के रूप में हुई। 31 जुलाई को उसे दबोचा गया। उसकी निशानदेही पर 2 अगस्त को केशवपुरम मेट्रो स्टेशन से दूसरे आरोपी अनीश उर्फ काला (35) निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लूटा गया लैपटॉप बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने कब्जा जाम में धीमी गाड़ियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करना कबूला। इनकी गिरफ्तारी से एक अन्य चोरी का मामला E-FIR No. 80052923/2026 भी सुलझा है।
रोहित राजवीर सिंह IPS डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि आरोपी आबिद शातिर अपराधी है और उस पर पहले से 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके भाई दानिश समेत दो अन्य साथियों की तलाश जारी है