दिल्ली के कनॉट प्लेस में चोरी का खुलासा, तीन घोषित अपराधी महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन महिला घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को गिरफ्तार किया है।

सचिन शर्मा डीसीपी नई दिल्ली के मुताबिक 31 अगस्त 2026 को जनपथ स्थित कश्मीरी शॉल एम्पोरियम में एक महिला का सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर थाना कनॉट प्लेस में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO कनॉट प्लेस और ACP कनॉट प्लेस के नेतृत्व में SI दिव्या डागर, HC रामपाल समोता, HC हरि सिंह, HC नौरंग और HC ललित की टीम गठित की गई।

100 से ज्यादा CCTV खंगाले
टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर चिल्ला विलेज और आसपास के इलाकों में कई जगह छापेमारी, घर-घर सत्यापन और मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।

जांच में पता चला कि तीनों महिलाएं राजगढ़, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और पहले से ही अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों में घोषित अपराधी हैं।

आरोपियों के पास से चोरी किया गया 01 पर्स, नकदी और 02 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड:

  1. पहली आरोपी 2019 में थाना सदर बाजार के मामले में PO घोषित थी। वसंत कुंज साउथ, राजौरी गार्डन, कोतवाली और सदर बाजार में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
  2. दूसरी आरोपी 2016 में थाना चाणक्यपुरी के मामले में PO घोषित थी। मौर्या एंक्लेव और कोतवाली में भी मामले दर्ज हैं।
  3. तीसरी आरोपी 2017 में थाना कोतवाली के मामले में PO घोषित थी। पालम एयरपोर्ट, मौर्या एंक्लेव, सफदरजंग एंक्लेव, बदरपुर, चाणक्यपुरी, सीमापुरी और कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *