प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में आज गोवर्धन पूजन पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर सत्संग प्रांगण में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बना कर उन का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर की महिला कीर्तन मंडली द्वारा प्रात 10-00 से ले कर 12-00 बजे तक भजन कीर्तन किया गया तत्पश्चात 12-00 बजे मन्दिर की आरती के पश्चात गोवर्धन महाराज का विधिवत पूजन व आरती की गई। उपस्थित सभी भक्तों को अन्नकूट भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया व सभी आनेवाले भक्तों को अन्नकूट के भंडारे का पैक्ड प्रसाद दिया गया। भंडारा वितरण सांय तक चलता रहा।
Related Posts
छह नवंबर को दिल्ली में वकीलों ने सभी जिला अदालतों में हड़ताल पर रहने का लिया निर्णय
वकीलों ने दिल्ली की सभी जिला अदालतों में छह नवंबर को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। दिल्ली की…
एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल, पूर्वी जिला द्वारा एक स्नैचर और दो चोरी का माल खरीदने वाले गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद
नई दिल्ली : स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल, पूर्वी जिला की टीम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026: लाल किले की पार्किंग होगी अब डिजिटल, भटकना खत्म
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान लाल किले के आसपास पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए…