दिल्ली के द्वारका में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 3 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

नई दिल्ली: द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सेल ने एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 चोरी की एक्टिवा स्कूटी और 2 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के वाहनों को बेचकर नशा खरीदता था।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में इंस्पेक्टर बसंत कुमार, प्रभारी एंटी बर्गलरी सेल को गुप्त सूचना मिली। सूचना पर एसीपी ऑपरेशन श्री सुभाष मलिक के निर्देशन में ASI राजेश, HC अनिल कुमार, HC रितेश, HC परवीन और Ct. आशीष की टीम गठित की गई।

बीते 12.जुलाई.2026 को टीम ने J.J. कॉलोनी, सेक्टर-3, द्वारका के डस्ट लैंड के पास जाल बिछाकर आरोपी को एक एक्टिवा स्कूटी नंबर DL 9SBB XXXX पर सवार होते हुए पकड़ा। जांच में स्कूटी PS बिंदापुर के MVT e-FIR No. 011483/2026 में चोरी की निकली।

पूछताछ में आरोपी ने सेक्टर-2, द्वारका CNG पंप के पास 2 और बाइक छिपाने की बात कबूली, जिन्हें उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। विशाल पुत्र जसवंत, उम्र 22 वर्ष, निवासी विजय एंक्लेव, डाबरी, दिल्ली। आरोपी आदतन वाहन चोर है और पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ में बताया कि नशे की लत और बुरी संगत के कारण जेल से छूटते ही फिर से दोपहिया वाहन चोरी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *