दिल्ली पुलिस एंटी-नारकोटिक्स सेल ने इंटेल-आधारित 3 तस्करो को किया गिरफ्तार, 22.4 किलो गांजा जब्त

मध्य दिल्ली में बड़ी ड्रग बरामदगी

नई दिल्ली: एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अजमेरी गेट चौक/पहाड़गंज फ्लाईओवर के पास त्वरित खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

मध्यरात्री की इस कार्रवाई में मौके से 3 तस्करों को दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से 22.4 किलो प्रीमियम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि यह सप्लाई लाइन ओडिशा से दिल्ली-NCR नेटवर्क तक फैली हुई थी। जो डिलीवरी सामान्य लग रही थी, वो दरअसल पुलिस द्वारा पहले से बिछाए गए सुनियोजित जाल में फंस गई।

मामले में PS कमला मार्केट में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पर्दे के पीछे बैठे पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *