दिल्ली में Zone-I पुलिस अधिकारियों के लिए MCOCA और संगठित अपराध पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली: Zone-I के पुलिस अधिकारियों की जांच, कानूनी और अभियोजन क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से MCOCA और संगठित अपराध पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में देवेश चंद श्रीवास्तव IPS, Special CP (L&O) Zone-I, विजय सिंह IPS,Jt. CP/NR, शशांक जयसवाल IPS,DCP रोहिणी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने NDPS Act, PITNDPS, MCOCA के प्रावधानों और संगठित अपराध की जांच से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को वास्तविक केस स्टडी और सफल दोषसिद्धि के उदाहरणों के जरिए MCOCA प्रस्ताव तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध से अधिक प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों की जांच और कानूनी प्रक्रिया को और मजबूत बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *