दिल्ली पुलिस का थाना दिवस: 15 जिलों में 2458 शिकायतों का मौके पर निपटारा

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस के साप्ताहिक थाना दिवस-जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल 2,458 शिकायतों का समाधान किया गया।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, जनसुनवाई में संयुक्त पुलिस आयुक्त से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीधे नागरिकों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू के निर्देश पर जून 2026 में शुरू की गई यह पहल पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इसके तहत हर शनिवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नागरिक थाने में जाकर अपनी शिकायत रख सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान जनसुनवाई के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *