दिल्ली पुलिस का ‘वी केयर’ जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली, 13 जुलाई। चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस माह के तहत दिल्ली पुलिस की PMMC यूनिट ने आज हरि नगर स्थित MCL सरस्वती बाल मंदिर में ‘वी केयर’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

दो घंटे चले इस कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिमी जिला डीसीपी हर्षेश्वर वी. स्वामी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की संगीतमय प्रस्तुति से हुई। SPUWAC यूनिट की टीम ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर क्विज के जरिए जागरूक किया।

साइबर पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की स्वाट टीम ने अपने आधुनिक वाहन और तकनीकों का प्रदर्शन कर छात्रों को रोमांचित कर दिया। पीआरओ शाखा के जन संपर्क वाहन पर बाल सुरक्षा पर आधारित वीडियो भी दिखाए गए। कार्यक्रम में रस्साकशी प्रतियोगिता भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *