दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है. करीब दो महीने से उलझे इस मामले को सुलझाकर पुलिस ने आम जनता के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को UER-II के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया था. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ शुरू की. लगातार प्रयासों और सटीक जांच के चलते पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई जा सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या की वजह बना.
Related Posts
टीबी से जुड़े सवाल – डॉ. एस.के. अरोड़ा के साथ : क्या टीबी महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकती है?
जानिए जरूरी सवाल-जवाब प्रश्न 1: क्या टीबी महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकती है?हाँ, महिलाओं के जननांगों की टीबी…
दिल्ली पुलिस ने विकासपुरी में दो ऑटो लिफ्टर्स को किया गिरफ्तार
वेस्ट जिले की विकासपुरी थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दो ऑटो लिफ्टर्स को गिरफ्तार किया, जो छीना झपटी…
AAP नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, लाए गए सफदरजंग अस्पताल,एक साल से जेल में हैं बंद
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब एक साल से जेल में बंद सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है,…