नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026
पश्चिमी जिला पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्र-2’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 72 घंटे के सघन अभियान में पुलिस ने कुल 185 चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में जिले के सभी थानों, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS), स्पेशल स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई की।
ऑपरेशन की मुख्य बातें:
- बरामद वाहनों में 182 दोपहिया (117 स्कूटी और 65 मोटरसाइकिल, जिनमें 17 हाई-स्पीड बाइक शामिल), 1 थ्री-व्हीलर और 2 फोर-व्हीलर शामिल हैं।
- कुल 44 आरोपियों की 46 बार गिरफ्तारी हुई, दो आरोपी दो बार पकड़े गए। गिरफ्तारों में 10 बदमाश (BC) शामिल हैं।
- बरामद 185 वाहनों में से 91 पश्चिमी जिले के जबकि 94 अन्य जिलों के मामलों से जुड़े हैं।
पिछली बार ऑपरेशन चक्र-1.0 में 116 वाहन बरामद हुए थे, इस बार यह आंकड़ा 59% बढ़कर 185 हो गया है।
थाना-वार बरामदगी में AATS अव्वल रहा जिसने 27 वाहन पकड़े, वहीं ख्याला थाने ने 21, मोती नगर और तिलक नगर ने 17-17 वाहन बरामद किए।
पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को भी पकड़ा है। स्पेशल स्टाफ द्वारा पकड़े गए सुमित पर पहले से 38 मामले दर्ज हैं, जबकि जनकपुरी थाने के बदमाश दिनेश लालू पर 33 और तिलक नगर के सुधीर उर्फ सोनू पर 30 मामले दर्ज हैं।