दिल्ली : शाहदरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026

शाहदरा जिला पुलिस की AATS टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 चोरी की कारें बरामद कर 5 मामलों का खुलासा किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई:-
DCP शाहदरा के निर्देशन और ACP/Operations की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रतीक सक्सेना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम को GTB हॉस्पिटल सर्विस रोड पर जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।

11 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने शालीमार गार्डन की तरफ से आ रहे आरोपी इंतजार (48) निवासी मेरठ, यूपी को चोरी की सफेद Hyundai i10 के साथ पकड़ा। यह कार थाना हौज खास के E-FIR No. 017396/26 में चोरी हुई थी।

जांच में पता चला कि आरोपी यूपी के शाहजहांपुर के FIR No. 949/22 में 25 हजार का इनामी है।

रिमांड पर 4 और गाड़ियां बरामद:-
पूछताछ और पुलिस रिमांड पर आरोपी की निशानदेही पर 4 और कारें बरामद हुईं –

  1. Hyundai i10, UP15CH5XX8
  2. Kia Seltos, DL10CY2XX5 (नईम, मेरठ से)
  3. Maruti Eeco, DL6 CQ6XX5
  4. Hyundai Creta, DL10CU7XX6
  5. Hyundai Creta, UP14DY12XX68
  6. साथ ही गाड़ी चोरी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक टैब, फर्जी नंबर प्लेट और औजार भी बरामद किए गए।

5 केस सुलझे:-
इन बरामदगी से शाहदरा, साउथ, साउथ-ईस्ट और ईस्ट जिले के 5 वाहन चोरी के मामले सुलझे हैं। आरोपी ने बताया कि वह चोरी के बाद नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों को अपने साथियों नईम, नासिर उर्फ चिकना, बिलाल उर्फ मंकी और आरिफ उर्फ डोरेमोन को बेच देता था। पुलिस फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *