शाहदरा जिला क्षेत्र में हाल ही में हुई स्नैचिंग और मोटर वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए, एएसबी सेल, शाहदरा जिला की टीम को घटनास्थलों का दौरा करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर क्षेत्र में सक्रिय संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।
राजेन्द्र प्रसाद मीना, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त,शाहदरा जिला, दिल्ली के अनुसार एसआई विक्रांत चौधरी, प्रभारी एएसबी सेल/शाहदरा के नेतृत्व में और श्री मोहिंदर सिंह, एसीपी/ऑपरेशन्स/शाहदरा के निकट पर्यवेक्षण में एसआई भंवर लाल, एएसआई राजकुमार, एएसआई सुनील, एएसआई नीरज, एचसी कुमार दिव्य वत्स, एचसी सचिन, एचसी आकाश, एचसी सोनू और कॉन्स्टेबल सौरव की एक समर्पित टीम गठित की गई थी। टीम को शाहदरा जिले में सक्रिय स्नैचरों/ऑटो लिफ्टरों को ट्रैक कर पकड़ने का कार्य सौंपा गया था। टीम को स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सिविल ड्रेस में इलाकों में तैनात किया गया।
दिनांक 15-16/06/2026 की मध्य रात्रि को एएसबी सेल/शाहदरा की टीम क्षेत्र में शाम की गश्त पर थी। गुप्त सूचना मिली कि एक सक्रिय स्नैचर/ऑटो लिफ्टर इलाके में घूम रहा है। इस गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसबी सेल की टीम ने जाल बिछाया और एक ऑटो लिफ्टर फैजान उर्फ फरमान उर्फ शाहरुख उर्फ सलमान उर्फ शहजाद निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली, उम्र-25 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक सफेद रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी, रजि.नं. DL5SBRXXX बरामद हुई, जो MVT ई-एफआईआर संख्या 012478/26, दिनांक 01.06.26, धारा 305(b) बीएनएस, थाना सीलमपुर, जिला उत्तर-पूर्व, दिल्ली में चोरी पाई गई।
जांच:-
जांच के दौरान आरोपी फैजान उर्फ फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद चोरी की सुजुकी एक्सेस स्कूटी को जब्ती मेमो के माध्यम से पुलिस कब्जे में ले लिया गया। आगे आरोपी फैजान उर्फ फरमान की निशानदेही पर एक होंडा एक्टिवा स्कूटी रजि.नं. DL6SAYXXXX, जो MVT ई-एफआईआर संख्या 08330/26, दिनांक 13.04.2026, धारा 305(b) बीएनएस, थाना कृष्णा नगर, जिला शाहदरा, दिल्ली में चोरी हुई थी, तथा एक हीरो स्प्लेंडर बाइक रजि.नं. DL3SCJXXXX, जो MVT ई-एफआईआर संख्या 012058/26, दिनांक 26.05.2026, धारा 305(b) बीएनएस, थाना मालवीय नगर, जिला शाहदरा, दिल्ली में चोरी हुई थी, भी बरामद की गई।
पूछताछ:-
लगातार पूछताछ पर आरोपी फैजान उर्फ फरमान ने खुलासा किया कि वह देवबंद, जिला सहारनपुर का स्थायी निवासी है और उसका जन्म व पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है। वह शराब पीने, सिगरेट, गांजा, स्मैक का सेवन करने का आदी है। वह लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है और अविवाहित है। उसने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है और वह अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं कमा पा रहा था। उसने दोपहिया वाहन चोरी करना और स्नैचिंग शुरू कर दी और चोरी के वाहनों को आसपास के क्षेत्र के अपने जानने वालों को बेच देता था। वहां से मिले पैसे का इस्तेमाल वह नशे और अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए करता था। उस पर स्नैचिंग, लूट, सेंधमारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और एमवी चोरी के 14 से अधिक पूर्व मामले दर्ज हैं। यह भी पता चला है कि वह तिहाड़ जेल में बंद रह चुका है और हाल ही में रिहा होने के बाद फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया।
आरोपी फैजान उर्फ फरमान उर्फ शाहरुख उर्फ सलमान उर्फ शहजाद ,उम्र 25 वर्ष निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली का रहने वाला है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।