नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना साउथ रोहिणी की टीम द्वारा 2 नशा तस्कर गिरफ्तार किए,8.34 ग्राम हेरोइन बरामद

नशा तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य करते हुए थाना साउथ रोहिणी की टीम ने निरीक्षक किशोर कुमार, एसएचओ/साउथ रोहिणी के नेतृत्व और श्री बृजमोहन मीना, एसीपी/रोहिणी के पर्यवेक्षण में सराहनीय कार्य करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8.34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

शशांक जायसवाल, आईपीएस, उप पुलिस आयुक्त,
रोहिणी जिला, दिल्ली के अनुसार, 10.06.2026 को थाना साउथ रोहिणी की पुलिस टीम जिसमें कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल लक्समन शामिल थे, सेक्टर-2/3 डिवाइडिंग रोड, रोहिणी, दिल्ली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा।
रोकने का इशारा करने पर संदिग्ध भागने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान (1) गौरव, उम्र 26 वर्ष और (2) सुमन, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। उनकी हिरासत की सूचना तुरंत एसएचओ/साउथ रोहिणी को दी गई।

इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम जिसमें एसआई नीरज तोमर और महिला कांस्टेबल शीबा शामिल थीं, मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
त्पश्चात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना साउथ रोहिणी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/25/29 के तहत एफआईआर संख्या 189/2026 दर्ज की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस मामले में गौरव निवासी इंदिरा जे.जे. कैंप, सेक्टर-03, रोहिणी, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष। यह थाना साउथ रोहिणी का हिस्ट्रीशीटर है और आर्म्स एक्ट व चोरी के 17 मामलों में पहले से संलिप्त है। (2) सुमन निवासी इंदिरा जे.जे. कैंप, सेक्टर-03, रोहिणी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष।, को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 8.34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *