गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी के बाद प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलो से ज्यादा सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए. दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई कुख्यात गैंग्स के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से की गई है. जिसमें टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी जैसे गैंग्स के सदस्य शामिल थे. पुलिस का मुख्य लक्ष्य इन गैंग्स के हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग के सोर्स को तोड़ना था, जिससे कि इलाके में संगठित अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
Related Posts
दिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने जुआरियों के गैंग का किया भंडाफोड़ , आयोजक समेत 13 गिरफ्तार
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग इलाके में चल रहे अवैध जुए के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए…
दिल्ली में 15 जुलाई को सभी जिला अदालतों में रहेगी हड़ताल
दिल्ली बार एसोसिएशन द्वारा दिल्ली के सभी जिला बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया…
दिल्ली में मौसमी बुखार और H1N1 को लेकर अलर्ट, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक
नई दिल्ली, 26 अगस्त। राजधानी में मौसमी बुखार, इन्फ्लुएंजा और H1N1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा…