गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी के बाद प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस दौरान 50 लाख रुपये नकद, एक किलो से ज्यादा सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए. दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई कुख्यात गैंग्स के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से की गई है. जिसमें टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी जैसे गैंग्स के सदस्य शामिल थे. पुलिस का मुख्य लक्ष्य इन गैंग्स के हथियारों की सप्लाई चेन और फंडिंग के सोर्स को तोड़ना था, जिससे कि इलाके में संगठित अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
Related Posts
तुर्कमान गेट दंगा मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार, विशेष स्टाफ मध्य जिला की बड़ी कामयाबी
नई दिल्ली, 27 जून 2026मध्य जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने तुर्कमान गेट दंगा मामले में लंबे समय से…
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP छोड़ने वाले 8 MLA ने ज्वाइन की BJP
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान से आम आदमी पार्टी (Aam aadmi Party) छोड़ने वाले 8 MLA…
मादीपुर गांव की पक्की चौपाल में श्रीमद भागवत अमर कथा का दिव्य आयोजन
अशोक कुमार निर्भय नई दिल्ली। मादीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित पांडवकालीन मादीपुर गांव की पक्की चौपाल में श्रीमद भागवत अमर कथा…