पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को दबोचा, देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद

नई दिल्ली: पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करण उर्फ अंकित (26 वर्ष), निवासी कलंदर कॉलोनी, दिलशाद गार्डन के रूप में हुई है।

राजीव कुमार डीसीपी पूर्वी जिला ने बताया कि 27 सितंबर को एसएचओ पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के नेतृत्व और एसीपी मधु विहार के निर्देशन में SI राजेश शर्मा, ASI अजीत, HC सुनील कुमार शर्मा और HC आशुतोष की टीम आनंद विहार रेलवे फ्लाईओवर, ISBT आनंद विहार आउट गेट के पास गश्त कर रही थी। दोपहर करीब 1 बजे एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। शक होने पर टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में FIR No. 285/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार के बल पर लूटपाट/छीना-झपटी की फिराक में आया था। आरोपी 5वीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। नशे का आदी भी है।

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी पहले भी 2 मामलों में शामिल रहा है। इसके पास से 1 देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।।

पुलिस का कहना है कि समय रहते गिरफ्तारी से एक बड़ी वारदात टल गई। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *