नई दिल्ली –मध्य जिला थाना नबी करीम पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नबी करीम पहाड़गंज इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। डिकॉय ऑपरेशन और त्वरित कार्रवाई के जरिए अवैध गतिविधियों पर बड़ा प्रहार करते हुए टीम ने 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया।
ऑपरेशन के दौरान मुख्य आरोपी शाहरुख को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण में लिप्त था। रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजकर उनकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मानव तस्करी और शोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है।