बाहरी जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

नई दिल्ली : गर्व, एकता और प्रतिबद्धता के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, “ऑपरेशन रीकनेक्ट” के तहत 200 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए।

इस अवसर पर बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह, भा.पु.से. ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-प्रथम श्री विष्णु कुमार, भा.पु.से. के साथ जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण समारोह में जिले के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरे परिसर में सेवा, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली।

इस मौके पर डीसीपी बाहरी जिला श्री विक्रम सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग, त्वरित जनसेवा तथा हर नागरिक के लिए सुरक्षित, संरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। समारोह का समापन पुलिसकर्मियों में मिठाइयां बांटकर किया गया।

“ऑपरेशन रीकनेक्ट” के तहत बड़ी कामयाबी

स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाहरी जिला पुलिस ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए “ऑपरेशन रीकनेक्ट” के तहत लगभग 200 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया और उनके असली मालिकों को सौंपा।

अपने खोए हुए फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। दिल्ली पुलिस के इस कदम ने एक बार फिर समुदाय की सेवा और जनता के विश्वास को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *