मध्य जिला पुलिस की सतर्कता, चांदनी महल थाने ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा

मध्य जिले के चांदनी महल थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक बदमाश को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 09 सितंबर की रात करीब 10:13 बजे कांस्टेबल सौरव और हेड कांस्टेबल राहुल बाड़ा पार्क, डीडीए फ्लैट्स, तुर्कमान गेट इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में तेजी से जाता दिखा। पुलिस को देखकर हड़बड़ाने पर उसे रोका गया।

तलाशी में उसके पास से 01 देसी कट्टा और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान मोहम्मद यासिर (25), निवासी तुर्कमान गेट के रूप में हुई।

इस संबंध में थाना चांदनी महल में FIR No. 453/26, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दो महीने पहले डिलाइट सिनेमा के पास गुड्डू नामक व्यक्ति से 3000 रुपये में हथियार खरीदा था। वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए हथियार रखता था।

जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से ही 5 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें NDPS और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि गश्ती स्टाफ की सतर्कता से समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *