शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक एनकाउंटर में पुलिस ने गोगी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है. आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी की आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है.
Related Posts
दिल्ली पहाड़गंज में अवैध निर्माण पर एमसीडी सख्त, एमसीडी ने भवन संख्या 8793 को लेकर जारी किया एडवाइजरी नोटिस संख्या AE(B)/KBZ/2026/D-1027, Dt. 06.05.2026.. लेकिन फिर भी भवन संख्या 8793 गली नंबर 3 मुल्तानी ढांडा पहाड़ गंज में MCD के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए भू तल पर पार्किंग स्थल के स्थान पर शटर लगाकर बना डाली कमर्शियल दुकान। रोक सको तो रोको ???? सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उड़ाई जा रही है सरेआम धज्जियां ???
विशेष संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र स्थित मुल्तानी ढांडा में भवन संख्या 8793 को लेकर एक बार…
पिछले 3 साल से केंद्र सरकार बिना किसी आधार के दिल्ली सरकार द्वारा दिए जा रहे झांकी के प्रस्ताव को अस्वीकार करती आ रही है : सौरभ भारद्वाज
दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में ही 26 जनवरी की परेड होती है और दिल्ली को ही परेड…
नबी करीम पुलिस ने पर्यटकों को निशाना बनाने वाले 2 आरोपियों को दबोचा
नई दिल्ली: पर्यटकों को धक्का देकर जेब काटने वाले गिरोह पर मध्य जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नबी…