नई दिल्ली/रोहिणी: थाना विजय विहार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो बाल अपचारियों (CCL) को पकड़ा है।
शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी के अनुसार 04.अक्तूबर 2026 को शनि बाजार के पास पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर BSA अस्पताल पहुंची, जहां 17 वर्षीय आर्यन चाकू के वार से घायल अवस्था में भर्ती मिला। पीड़ित के किडनी के पास गहरा घाव था। पीड़ित ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल गलती से एक युवक को छू गई थी, इसी बात पर कहासुनी के बाद दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
इस बयान पर थाना विजय विहार में FIR No. 549/26, धारा 109(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर मनोहर लाल मीना के नेतृत्व और ACP रोहिणी श्री बृज मोहन मीना के पर्यवेक्षण में SI दीपक, ASI मंगलेस, HC प्रदीप व HC अमित की टीम गठित की गई। क्राइम टीम और FSL रोहिणी को मौके पर बुलाया गया।
टीम ने आसपास के रेहड़ी-पटरी वालों, Eyes and Ears Scheme के सदस्यों और कबाड़ी वालों से पूछताछ की। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों CCLs को 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 04.10.2026 को गली से गुजरते समय पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी थी, गुस्से में आकर उन्होंने चाकू से वार कर दिए।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।