नई दिल्ली: उत्तर जिला साइबर थाने की टीम ने नकली UPI / Paytm स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों से ठगी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपी की पहचान निखिल यादव उर्फ नदा उर्फ नाला (22), निवासी मलका गंज के रूप में हुई है।
सदर बाजार के कपड़ा व्यापारी विष्णु कुमार गोयल ने शिकायत दी थी कि एक युवक ने कपड़ा खरीदा और फर्जी Paytm पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाया। खाते में पैसा न आने पर आरोपी ने मोबाइल चेक करने के बहाने फोन लिया और 1 लाख रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन कर दिया। इस पर ई-FIR No. 81/2026, PS साइबर नॉर्थ में केस दर्ज किया गया।
आरोपी छोटी दुकानों को टारगेट करता था। सामान लेकर नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाता था। पैसा न आने पर दुकानदार का मोबाइल मदद के बहाने ले लेता था। अगर दुकानदार मोबाइल देने से मना करता तो UPI पासवर्ड देखकर फोन छीनकर भाग जाता था और फिर UPI / बैंकिंग ऐप से पैसे निकाल लेता था। ठगी की रकम म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर ATM से निकाल ली जाती थी।
जांच में अब तक ₹30,81,700/- की ठगी ट्रेस हुई है।
Ms. निहारिका भट्ट, DCP / North के निर्देशन, Addl. DCP राम दुलेश मीणा, ACP ऑपरेशन्स विशेष धत्तरवाल के मार्गदर्शन और SHO साइबर नॉर्थ इंस्पे. रोहित गहलोत के नेतृत्व में ASI संदीप, Ct. सुमित, अमन और विजय की टीम बनाई गई।
तकनीकी जांच में रकम एक महिला के म्यूल अकाउंट में जाना पाया गया। महिला (27 वर्षीय, मलका गंज) और उसके सहयोगी तरुण (25, बुराड़ी) को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि कैश निखिल यादव को दिया जाता था। 20.08.2026 को निखिल को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने 8 वारदातें कबूली हैं। आरोपी आदतन अपराधी है, जो मुंबई में भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है और दिल्ली-मुंबई के 8 मामलों में शामिल रहा है।
आगे की जांच जारी है।