कश्मीरी गेट लूट-हत्याकांड का खुलासा: मृतक के चचेरे भाई सहित 3 गिरफ्तार, 1 नाबालिग पकड़ा

नई दिल्ली: गांधी नगर से कैश लेकर लौट रहे व्यापारी से लूट और हत्या के सनसनीखेज मामले को उत्तरी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। कश्मीरी गेट थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने मृतक के चचेरे भाई सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पकड़ा गया है। लूटी गई रकम में से 2,29,800 रुपये बरामद हुए हैं।

वारदात: 24 सितंबर शाम 7:20 बजे शिकायतकर्ता सचिन अपने चाचा प्रभात के साथ गांधी नगर मार्केट से कलेक्शन कर ई-रिक्शा से लौट रहा था। नीली छतरी मंदिर अंडरपास, सलीमगढ़ किला के पास 4 हथियारबंद बदमाशों ने ई-रिक्शा को रोका और कैश से भरा पॉलीथीन बैग छीनने लगे। विरोध करने पर प्रभात को चाकू मार दिया गया, अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में थाना कश्मीरी गेट में FIR No. 436/2026 दर्ज की गई थी।

कैसे खुला राज:
500 से ज्यादा CCTV और ANPR कैमरों की जांच में तेज रफ्तार से यू-टर्न लेती एक स्विफ्ट कार दिखी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।
तकनीकी जांच में गाड़ी यूपी के झांसी निवासी दीपू की निकली।
दीपू के मोबाइल की जांच में एक नंबर मृतक और दीपू दोनों के संपर्क में मिला – यह नंबर मृतक के चचेरे भाई ओम सिंह, निवासी कानपुर का था।
ओम ही मुखबिर निकला।
पुलिस कार्रवाई: डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट के निर्देशन में SHO कश्मीरी गेट प्रशांत यादव और इंचार्ज स्पेशल स्टाफ रोहित सारस्वत की टीम ने कानपुर, झांसी और इटावा में छापेमारी कर आरोपी ओम, दीपू राठौर, अभिषेक और एक नाबालिग को पकड़ा।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ओम ने ही अपने चचेरे भाई प्रभात के कैश मूवमेंट की जानकारी राज और दीपू को दी थी। साजिश नोएडा में रची गई। वारदात के बाद आरोपी नोएडा में कैश बांटकर फरार हो गए थे।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. ओम सिंह (21), कानपुर – मृतक का चचेरा भाई
  2. दीपू राठौर (28), झांसी – पूर्व में हत्या के प्रयास, रंगदारी, पॉक्सो जैसे मामलों में लिप्त
  3. अभिषेक (24), कानपुर 4. एक नाबालिग (16)
    बरामदगी: कुल 2,29,800 रुपये – अभिषेक से 1.10 लाख, दीपू से 19,800 और नाबालिग से 1 लाख रुपये।

पुलिस के अनुसार 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *