दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 91 मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 आपराधिक मामलों में लिप्त कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच, वेस्टर्न रेंज-II की टीम ने 28 वर्षीय आरोपी देवा पुत्र नरेश कुमार को ग्रेटर नोएडा से दबोचा। आरोपी थाना डाबड़ी का घोषित बदमाश (BC) है और तीन मामलों में भगोड़ा (PO) घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, देवा लूट, झपटमारी, चोरी, हत्या का प्रयास, पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है। वह लंबे समय से ठिकाने बदलकर कानून से बच रहा था।


डीसीपी क्राइम हर्ष इंदौरा के निर्देश पर इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसीपी राजपाल डाबस की निगरानी में हेड कांस्टेबल राजू राम की सूचना पर टीम ने 26 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16 में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

टीम में एसआई राहुल, एएसआई जितेंद्र, एएसआई रसमुद्दीन, एचसी दिनेश, एचसी नवीन और महिला कांस्टेबल बिंदु शामिल रहे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 8वीं तक पढ़ा है और आसान पैसे के लिए अपराध की दुनिया में आया। आरोपी पर द्वारका नॉर्थ, बिंदापुर और डाबड़ी थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *