जामा मस्जिद पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर समेत 3 दबोचे; आनंद विहार लूट केस भी सुलझा

नई दिल्ली : मध्य जिला पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाशों और एक बाल अपचारी (CCL) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से आनंद विहार थाने के लूटपाट के मामले का भी खुलासा हुआ है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 23.09.2026 को शिकायतकर्ता को उसके दोस्त समेत एनएस मार्ग रेड लाइट पर साद मिर्जा और उसके 3-4 साथियों ने रोक लिया था और मयूर विहार ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। घायलों का इलाज गंगा राम अस्पताल में हुआ। इस पर थाना जामा मस्जिद में FIR No. 522/26 दर्ज की गई।


इस मामले में SHO जामा मस्जिद और ACP दरियागंज की देखरेख में SI विपुल तोमर, SI बिजेंद्र, HC पंकज, सिपाही बिशु और लवनिश की टीम बनाई गई। टीम ने इंस्टाग्राम फुटप्रिंट और लोकल सोर्स की मदद से ट्रैकिंग शुरू की।

01.अक्टूबर.2026 को चांदनी महल इलाके से साद के भाई वहाज मिर्जा उर्फ फैरी (25) को पकड़ा गया। फिर 02.अक्टूबर.2026 को मीना बाजार, पार्क नंबर-5 के पास जाल बिछाकर मुख्य आरोपी साद मिर्जा (23) और उसके साथ मौजूद CCL को भागने की कोशिश के दौरान दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में साद मिर्जा – निवासी चांदनी महल, थाना चांदनी महल का घोषित बदमाश (BC) है और दूसरा वहाज मिर्जा उर्फ फैरी – साद का भाई है और तीसरा एक CCL है – आनंद पर्वत थाने के केस में भी शामिल रहा है।
पूछताछ में साद की निशानदेही पर थाना आनंद विहार में दर्ज लूट की FIR No. 346/26 (दिनांक 01.10.2026) का भी खुलासा हुआ। 30.09.2026 की रात आरोपियों ने स्कूटी और 5500 रुपये लूटे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 सेमी-ऑटोमैटिक .32 पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस (7.65mm), लूटी हुई स्कूटी और 4,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक साद मिर्जा पर पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास और डकैती जैसे संगीन मामले शामिल हैं।

    फिलहाल पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *