नई दिल्ली:ऑपरेशन कवच 14.0 के दौरान AATS सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने एक कुख्यात अपराधी प्रशांत उर्फ विक्की को अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। समय पर की गई कार्रवाई से एक गंभीर अपराध होने से रोका जा सका।
रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक ऑपरेशन कवच 14.0 के तहत AATS/सेंट्रल की टीम थाना पटेल नगर क्षेत्र में निवारक चेकिंग और गश्त कर रही थी। एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पटेल नगर स्थित अबू पार्क के पास जाल बिछाया और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
आरोपी की पहचान प्रशांत उर्फ विक्की, निवासी पटेल नगर, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना पटेल नगर में एफआईआर संख्या 225/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
इस सफल ऑपरेशन को AATS/सेंट्रल की टीम में हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल रोहन और कांस्टेबल ललित शामिल रहे। टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए अबू पार्क के पास रणनीतिक रूप से पोजीशन ली और आरोपी को किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया
लगातार पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह थाना आनंद पर्वत का बी.सी. (Bad Character) है और पहले भी लूट और डकैती के कई मामलों में शामिल रहा है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह आदतन अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में एक बड़ी हिंसक वारदात होने की आशंका टल गई है। इसके पास से बरामद हथियार के स्रोत का पता लगाने और अन्य आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच के लिए आगे की पूछताछ की जा रही है।