झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को भी भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। आज विशेष रूप से ऊपर वाले शिवालय में भक्तों ने बड़ी संख्या में भगवान शिव का जलाभिषेक किया यह क्रम दिन भर चलता रहा।
सावन मास के पहले दिन से ही गुफा वाले शिवालय में प्रतिदिन पांच परिवारों द्वारा रूद्राभिषेक किया जा रहा है। इसके लिए महीनों पहले बुकिंग हो जाती है, क्योंकि सोमवार को भगवान शंकर का दिन माना जाता है इसलिये सावन में सोमवार का विशेष महत्त्व है और ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
आज सारा दिन मंदिर में भक्त जल चढ़ाने आते रहे और ऊपर वाले शिवालय में जल चढ़ाते रहे। भक्तों को सुचारू दर्शन हो सके और उन की सहायता व मार्गदर्शन के लिये बड़ी संख्या में सेवादार लगे रहे। आज लगभग 45000 हजार भक्त आ चुके हैं। सभी भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया जाता है।