दिल्ली पुलिस का ‘वी-केयर’ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली, 29 जुलाई। बाल सुरक्षा जागरूकता माह के तहत दिल्ली पुलिस की पीएमएमसी यूनिट ने आज दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत विहार स्थित बाला प्रीतम गुरु हरकिशन इंटरनेशनल स्कूल में “WE-CARE” सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद महिला एवं बाल सुरक्षा विशेष पुलिस इकाई (SPUWAC) द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर इंटरैक्टिव सत्र लिया और क्विज का आयोजन किया, वहीं स्वाट टीम ने टैक्टिकल प्रदर्शन कर छात्रों को आपातकालीन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साइबर क्राइम यूनिट ने ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। जन संपर्क वाहन द्वारा बाल सुरक्षा पर लघु फिल्में भी दिखाई गईं।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों के साथ रस्साकशी और वॉलीबॉल जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्र, शिक्षक और स्कूल स्टाफ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *