दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी : बवाना ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, हिमांशु भाऊ गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जुलाई। नॉर्दर्न रेंज-1, क्राइम ब्रांच ने बवाना थाने के सनसनीखेज दिनदहाड़े हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने हिमांशु भाऊ / विक्की हडाल / डाकू कुलासिया गैंग के 19 वर्षीय शार्प शूटर कृष्ण पुत्र सोनपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

बीते 19 जुलाई को राज वाटिका, शंकर अड्डा के पास जोगिंदर (45) निवासी पूठ खुर्द की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना बवाना में FIR No. 381/2026 दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर आकर वारदात को अंजाम दिया था।

DCP चंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर अजय शर्मा की टीम ने जाल बिछाया। SI हितेश भारद्वाज और HC मनदीप को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उत्सव मार्ग, डिस्ट्रिक्ट पार्क, सेक्टर-29 रोहिणी में आने वाला है। घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विक्की हडाल और डाकू कुलासिया ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर जोगिंदर उर्फ काला की हत्या की सुपारी दी थी। पैसे और विदेश में बसाने का लालच दिया गया था। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *