दिल्ली पुलिस बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़!

दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत 23 आरोपी गिरफ्तार
जुए में दांव पर लगे 65,700/- रुपये नकद व अन्य जुए का सामान बरामद व जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ की एक टीम जिसमें उप-निरीक्षक विपिन, सहायक उप-निरीक्षक मुरारी लाल और हवलदार रोहित शामिल थे, का गठन निरीक्षक रोहित, प्रभारी स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में किया गया था। इस टीम की निगरानी श्री विरेन्द्र दलाल, एसीपी/ऑपरेशन्स द्वारा की जा रही थी। टीम मंगोलपुरी क्षेत्र में गश्त पर थी।

विक्रम सिंह, आईपीएस, उप पुलिस आयुक्त ,बाहरी जिला के मुताबिक जब टीम एक चौक के पास पहुंची, तो उप-निरीक्षक विपिन कुमार को मंगोलपुरी, दिल्ली के ए-ब्लॉक स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध जुआ खेले जाने की पुख्ता सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सर्च वारंट प्राप्त कर उक्त स्थान पर छापा मारा। मौके पर पहुंचने पर टीम ने कई व्यक्तियों को अवैध जुए में सक्रिय रूप से लिप्त पाया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सफलतापूर्वक काबू कर लिया। मौके से कुल 23 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान जुए में इस्तेमाल हो रही 65,700/- रुपये की नकद राशि के साथ अन्य जुए से संबंधित सामग्री भी बरामद की गई। तदनुसार, थाना मंगोलपुरी में दिनांक 21.06.2026 को एफआईआर संख्या 451/2026, दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी 23 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया तथा बरामद नकदी व जुए का सामान केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *