दिल्ली पुलिस रेलवे यूनिट ने मनाया दीपावली मिलन-सह-संपर्क सभा, हुआ बड़ा खाना

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस रेलवे यूनिट ने दीपावली के अवसर पर मिलन-सह-संपर्क सभा के साथ बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के बीच सौहार्द, एकजुटता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त, ट्रांसपोर्ट रेंज, श्री रजनीश गुप्ता, आईपीएस और डीसीपी/रेलवे श्री बी. भारत रेड्डी, आईपीएस ने स्टाफ से बातचीत की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दोनों अधिकारियों ने कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की और उन्हें पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता, ईमानदारी और पेशेवर अंदाज में ड्यूटी निभाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ मिलने, आपसी समन्वय को मजबूत करने और टीमवर्क की भावना को और पुख्ता करने का मौका मिला। उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए अधिकारियों को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार भी दिए गए।

संपर्क सभा के दौरान सभी स्टाफ सदस्यों से उनकी समस्याएं और सुझाव साझा करने को कहा गया। कर्मियों ने खुलकर अपनी बात रखी और उनके सभी सुझावों पर ध्यानपूर्वक विचार किया गया।

दिल्ली पुलिस रेलवे यूनिट रेल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित और पेशेवर पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *