नई दिल्ली। पूर्वी जिले के मंडावली थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो दोपहिया वाहन – एक यामाहा स्कूटी और एक काली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इस बरामदगी से वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है।
राजीव कुमार डीसीपी पूर्वी जिला के अनुसार, 09.अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता भगत बहादुर थापा की शिकायत पर थाना मंडावली में ई-एफआईआर नंबर 24580/26, धारा 305(b) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर अनिल मलिक, एसएचओ/थाना मंडावली के नेतृत्व में और एसीपी मयूर विहार योगेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल ओमवीर, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल भूपेंद्र शर्मा की टीम गठित की गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र से सूचना विकसित की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गौरव S. (34 वर्ष), निवासी वेस्ट विनोद नगर, पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की यामाहा स्कूटी और एक अन्य काली रॉयल एनफील्ड बरामद हुई। जांच में पता चला कि बरामद रॉयल एनफील्ड ई-एफआईआर नंबर 020701/26 दिनांक 01.09.2026 में चोरी हुई थी।
पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
आरोपियों के पास से एक यामाहा स्कूटी नंबर DL8SDG** – केस नंबर 24580/26 थाना मंडावली से संबंधित और एक काली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल – (केस नंबर 020701/26 से संबंधित ) बरामद हुई है।