दिल्ली :रोहिणी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार

नई दिल्ली, 08 सितंबर। रोहिणी जिले के विजय विहार थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एक स्कूटी, 2 गैस सिलेंडर, 2 वाटर मोटर, 4 वाटर मीटर, 7 नल, 11 एलईडी लाइटें व अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया है।

शशांक जयसवाल डीसीपी रोहिणी जिला के अनुसार, एसीपी रोहिणी श्री बृज मोहन मीणा के पर्यवेक्षण में और एसएचओ विजय विहार इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। 4 सितंबर को HC ओम प्रकाश, HC विकास, HC प्रदीप, सिपाही गोरी शंकर और नरेंद्र ने श्मशान घाट रोड, रोहिणी के पास दो संदिग्धों को दोपहिया वाहन पर रोका। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुकेश (26) और पंकज उर्फ अंगा (28) दोनों निवासी सुल्तानपुरी के रूप में हुई। तलाशी में उनके बीच रखे बैग से 2 वाटर मोटर और 4 वाटर मीटर मिले। स्कूटी की जांच पर वह मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र से चोरी की निकली।

सख्त पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे पानी की मोटर, मीटर, नल, सिलेंडर और घरेलू सामान की छोटी-मोटी चोरियां करते थे। इनकी निशानदेही पर 2 सिलेंडर, 7 नल, 11 एलईडी लाइटें बरामद हुईं।

पुलिस का कहना है कि दोनों पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं – मुकेश 4 मामलों में और पंकज 3 मामलों में। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चोरी के 14 मामले सुलझ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *