धोखाधड़ी केस में फरार घोषित दंपति गिरफ्तार

नई दिल्ली/द्वारका। द्वारका जिले की एंटी-जेल बेल एंड भगोड़ा अपराधी सेल ने धोखाधड़ी के मामले में ट्रायल से बच रहे एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शोभा रावत (42) और बलम सिंह रावत (46) निवासी राजनगर-2, पालम कॉलोनी के खिलाफ थाना बिंदापुर में FIR No. 845/2022, धारा 420 IPC के तहत मामला दर्ज था। माननीय कोर्ट Ms. कृतिका जैन, JMFC, साउथ-वेस्ट, द्वारका ने 13.05.2026 को दोनों को उद्घोषित अपराधी (P.O.) घोषित किया था।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर भगोड़ा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ACP ऑपरेशन्स श्री सुभाष मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में HC राहुल यादव, HC कुलवंत, W/HC पूनम और Ct. रोहित शामिल थे।

31.08.2026 को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अम्बेडकर मार्ग, राजनगर-2, पालम कॉलोनी में रह रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *