नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 2 लाख नकद और जेवरात चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026

रेलवे पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।


बी भारत रेड्डी डीसीपी रेलवे ने बताया कि बीते 03 सितंबर.2026 को थाना NDRS में eFIR No. 80074144/26 धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का बैग चोरी हो गया था, जिसमें 2 लाख रुपये नकद, तीन चांदी की अंगूठियां, आधार कार्ड, राशन कार्ड और कपड़े थे।


मामले की जांच में ASI कुलदीप नं. 1018/रेलवे और सिपाही प्रवीण नं. 553/रेलवे ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में एक व्यक्ति चोरी का बैग ले जाता हुआ दिखा, जिसकी पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई।

तकनीकी जांच और CCTV के आधार पर पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के AG साइड, टैक्सी स्टैंड के पास से दो संदिग्धों को दबोचा।


दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1,51,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

  • अश्वनी कुमार से – 88,000 रुपये • दिलीप राठौर से – 63,500 रुपये
    बरामद रकम को नियमानुसार पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। बाकी सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
  1. गिरफ्तार आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र राजेश, निवासी N-ब्लॉक, सुंदर नगरी, थाना नंद नगरी, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष (आरोपी पर उत्तर प्रदेश में लूट, चोरी के 08 पुराने मामले दर्ज हैं) और दूसरा. दिलीप राठौर पुत्र श्री सुरेश बाबू राठौर, निवासी दिलशाद कॉलोनी, थाना सीमापुरी, दिल्ली, उम्र 36 वर्ष है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *