पहाड़गंज पुलिस ने iPhone 16 मोबाइल फोन चोरी का किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। सेंट्रल जिले की पहाड़गंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर iPhone 16 मोबाइल फोन चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है।

संगतराशन पुलिस चौकी और थाना पहाड़गंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए नबी करीम थाने के हिस्ट्रीशीटर और बीसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी चोरी, झपटमारी व लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस ने बताया कि चोरी हुए iPhone 16 की बरामदगी और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

संगतराशन पुलिस चौकी की टीम की इस सफलता की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *