POCSO जागरूकता माह के अंतर्गत दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) द्वारा बुधवार को सीएम श्री गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भर्थल, बिजवासन में बाल-सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में DCPCR के माननीय अध्यक्ष ओम व्यास ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को बाल सुरक्षा, यौन शोषण की रोकथाम और POCSO अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्ष ने कहा कि हर बच्चे को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और किसी भी असहज स्थिति में बिना डर के अपनी बात रखनी चाहिए।
यह कार्यक्रम CWC-7 के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।