सिविक सेंटर में CBI का छापा, MCD कर्मचारी की कार से बरामद हुए लाखों रुपये

नई दिल्ली

MCD मुख्यालय सिविक सेंटर में बीते बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब CBI की टीम ने एक कर्मचारी को रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई सिविक सेंटर के बेसमेंट-2 में ए-ब्लॉक की लिफ्ट के सामने हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सादे कपड़ों में आए दो लोगों ने अचानक एक शख्स को पकड़ लिया। एक ने पीछे से जकड़ा तो दूसरे ने गला दबाकर काबू में किया। इसके बाद उसकी कार की तलाशी ली गई, जिसमें से लाखों रुपये कैश बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि बेसमेंट में खड़ी यूपी नंबर की काली मर्सिडीज उसी कर्मचारी की है। CBI टीम ने बरामद नोटों की गड्डियों को कार के बोनट पर रखकर सबूत के तौर पर फोटोग्राफी की।

इधर, जैसे ही 25वीं मंजिल पर विज्ञापन और पार्किंग विभाग में CBI रेड की खबर पहुंची, पूरा फ्लोर खाली हो गया। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो बना लिया था, जिसे CBI अधिकारियों ने पकड़ कर डिलीट करवा दिया और बताया कि यह CBI की रेड है।

MCD सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया कर्मचारी विज्ञापन विभाग में SSA (UDC) के पद पर कई सालों से तैनात है और पार्किंग विभाग में भी उसका दखल माना जाता है। CBI टीम बाद में उसे 25वीं मंजिल पर स्थित उसके दफ्तर में भी ले गई, जहां दराजों और अलमारियों की गहन तलाशी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *