गौ हत्या पर केंद्रीय कानून और राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम साढ़े पाँच लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया

नई दिल्ली, तालकटोरा स्टेडियम। गौ रक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत आज तालकटोरा स्टेडियम स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं सैकड़ों गौभक्तों की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। बताया गया कि इस ज्ञापन पर देशभर के साढ़े पाँच लाख लोगों के हस्ताक्षर हैं।

ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं – गौ हत्या पर प्रभावी रोक के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए तथा गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान प्रदान किया जाए। आयोजकों ने कहा कि यह जनआंदोलन राष्ट्रहित और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक है।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, आचार्य मधुर दास महाराज, स्वामी ओम गिरी , भागवताचार्य सुरेश शास्त्री , तरुण शास्त्री , रविन्द्र स्वामी , पंडित गोविन्द शास्त्री , डॉ. रवीश वैदिक शास्त्री सहित राजन खन्ना, धनेश तिवारी, नरेंद्र डडवाल, जयगोविंद पाठक, मुकेश पांचाल, विष्णुदेव यादव, अनूप मेहरा, गिरीश खट्टर, मदन कालरा, सुनील खरबंदा, भूपेन्द्र मदान, अजय गुप्ता, सुशील अरोड़ा, मोनू गोयल, अनिल धवन, विजय तिवारी, अमित सोलंकी, गुड्डी देवी, सुनील तिवारी आदि प्रमुख गौभक्त उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह अहिंसक रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने अभियान से जुड़ने के लिए सभी साधु-संतों, सनातनी भाइयों एवं गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *