नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के आऊटर नॉर्थ जिले ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीपुर इलाके में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का पर्दाफाश किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज विजय सिंह, IPS के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I आऊटर नॉर्थ श्री लोकेश्वरन आर, IPS के मार्गदर्शन में तथा एसीपी समयपुर बादली श्री फिरोज आलम की देखरेख में की गई।
बीते 13.अक्टूबर 2026 को थाना अलीपुर में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिंदपुर, अलीपुर स्थित एक रिजॉर्ट में जुआ खेला जा रहा है। सूचना को तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और सर्च की अनुमति प्राप्त करने के बाद एक छापेमार टीम का गठन किया गया।
छापेमार टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार कर रहे थे, जिसमें इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर विवेक कुमार, एसआई प्रियंका, एएसआई रविंद्र, एएसआई परमानंद, हेड कांस्टेबल अश्वनी, सुभोध, जितेंद्र, संदीप, प्रमोद, अजय और संदीप राणा शामिल थे।
टीम ने रिजॉर्ट की दूसरी मंजिल पर छापा मारा तो वहां 11 व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। उनके सामने भारी मात्रा में नकदी पड़ी हुई थी। सभी 11 लोगों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बेड से 1,41,400 रुपये और आरोपियों के पास से 1,60,160 रुपये बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों की 5 गाड़ियों से 20,76,790 रुपये बरामद हुए। इस प्रकार कुल 23,78,350/- रुपये की नकदी बरामद की गई।
नकदी के अलावा 8 कारें, 2 स्कूटी, 15 मोबाइल फोन, 10 सीलबंद ताश की गड्डियां और 52 पत्तों वाली 1 खुली गड्डी भी बरामद हुई है।
इस संबंध में थाना अलीपुर में FIR No. 586/26, दिनांक 13.10.26, धारा 3, 4 और 5 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
- विपिन चौहान (38) पुत्र सुरेश चौहान, निवासी डेरा वाला, दिल्ली
- सचिन चौहान (40) पुत्र सुरेश चौहान, निवासी बलधारी कॉलोनी, बख्तावरपुर
- प्रमोद कुमार (48) पुत्र बिशम्बर दयाल, निवासी अलीपुर
- थान सिंह (40) पुत्र गंगा सहाय, निवासी अलीपुर
- राहुल गुप्ता (42) पुत्र स्व. श्याम गुप्ता, निवासी पीतमपुरा
- अक्षु मलिक (34) पुत्र अरविंद मलिक, निवासी हिमगिरी एन्क्लेव, संत नगर, बुराड़ी
- अनमोल गांधी (28) पुत्र राजन गांधी, निवासी कृष्णा नगर
- पराज्ञेय रतन (36) पुत्र हर्षवर्धन, निवासी ब्रह्मपुरी
- जितेंद्र गोयल (32) पुत्र रमेश, निवासी TDI कुंडली, सोनीपत, हरियाणा
- आशीष जैन (46) पुत्र स्व. हेमचंद जैन, निवासी चंदर नगर, गाजियाबाद, यूपी
- नीरज चावला (41) पुत्र एम.एम. चावला, निवासी विवेक विहार
पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों, मोबाइल फोन और नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। जुआ गतिविधियों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।