दिल्ली : पहाड़गंज के आराम बाग में मामा ने 19 वर्षीय भांजे की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 अगस्त। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में झुग्गी के विवाद में मामा ने अपने ही 19 वर्षीय भांजे की कैंची से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को वारदात के दो घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 25.अगस्त.2026 की रात करीब 8:05 बजे पहाड़गंज थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने बताया कि आराम बाग झुग्गी में एक युवक को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि शाम करीब 7:15 बजे एस पुत्र एस, उम्र 19 वर्ष, निवासी आराम बाग झुग्गी, जो ई-रिक्शा चलाता था, पर उसके ही सगे मामा रवि पुत्र कन्हैया लाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी मुल्तानी डांडा, नबी करीम ने हमला कर दिया। आरोपी भी ई-रिक्शा चालक/मजदूरी का काम करता है।

घायल को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच आराम बाग स्थित झुग्गी को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में था और मृतक के घर पहुंचकर उसने कैंची से हमला कर दिया। हमले में युवक की दाहिनी जांघ और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जो जानलेवा साबित हुईं।

पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कैंची और एक छोटी तलवार बरामद कर ली है।

इस संबंध में थाना पहाड़गंज में FIR No. 380/26 दिनांक 26.08.2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड (ICJS) के अनुसार आरोपी रवि पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है ।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *