दिल्ली : मंडावली में अवैध शराब की सप्लाई का भंडाफोड़, एक आरोपी धरा

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले पूर्वी जिले की मंडावली थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 121 क्वार्टर देसी शराब और 46 बीयर के कैन बरामद किए हैं। शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 09 अक्टूबर को एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल मलिक के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दीपक, कुलदीप, सत्यपाल और कांस्टेबल प्रदीप की टीम सेवा सदन ब्लॉक, मंडावली में गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बैग लेकर आता दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

आरोपी की पहचान विजय दास (43), निवासी सेवा सदन ब्लॉक, मंडावली के रूप में हुई है। वह शराब के बारे में कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।

इस संबंध में थाना मंडावली में आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत FIR No. 370/2026 दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से शराब के स्रोत और सप्लाई के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *