दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का बड़ा प्रहार, 14 संपत्तियों पर चला बुलडोजर

नई दिल्ली। राजधानी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपना सख्त रुख बरकरार रखा है। निगम द्वारा आज चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत 14 अनधिकृत संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि एक संपत्ति को सील किया गया।

निगम के अधिकारियों के अनुसार, आज की कार्रवाई के दौरान संबंधित संपत्ति मालिकों को शो कॉज़ नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोटिस में अवैध निर्माण को लेकर जवाब मांगा गया है और तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

1 जून से अब तक 681 संपत्तियों पर कार्रवाई

नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत 1 जून 2026 से अब तक कुल 681 अनधिकृत संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा 398 संपत्तियों को सील किया गया है।

एमसीडी ने बताया कि इनके अतिरिक्त अनेक मामलों में भवन उप-नियमों के उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई भी की गई है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकृत भवन योजना के अनुसार ही कराएं, अन्यथा निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *