दिल्ली में द्वारका पुलिस को बड़ी कामयाबी: रात में चोरी हुआ ट्रक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 05 जुलाई 2026: द्वारका जिला पुलिस की थाना सेक्टर-23 की टीम ने रात में ट्रक चोरी करने वाले ऑटो लिफ्टर अमजद को चोरी के ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिला नूह, हरियाणा का रहने वाला है।

10 जून 2026 को गांव धूलसिरस, सेक्टर-24 द्वारका से HR-84A-XXXX नंबर का टाटा 1109 ट्रक रात 12:30 से 2 बजे के बीच चोरी हुआ था। इस संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।

डीसीपी कुशल पाल सिंह, आईपीएस के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी व स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से ट्रक को गुरुग्राम के रास्ते ट्रेस किया। आरोपी को उसके पैतृक गांव शिकरपुर, नूह से पकड़ा गया।

पूछताछ में अमजद ने बताया कि उसके साथी शकील, वसीम, शेरू और भाई निसार मिलकर दिल्ली से वाहन चोरी करते हैं। 11 जून को इन्होंने ही चोरी का ट्रक उसे बेचने के लिए दिया था। आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने टाटा 1109 ट्रक संख्या HR-84A-XXXX भी बरामद कर लिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *