अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप पर संसद में प्रदर्शन, संतों में आक्रोश

नई दिल्ली / अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद पप्पू यादव ने इस मुद्दे को लेकर संसद में अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उनके इस प्रदर्शन को राजनीतिक गलियारों में ‘नुक्कड़ नाटक’ की संज्ञा दी जा रही है।

इस कृत्य को लेकर संत समाज और भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। संतों ने इसे सनातन धर्म और भगवा परंपरा का अपमान बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।

वहीं, इस पूरे प्रकरण के बाद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। देश के कई हिस्सों में उनके पुतले जलाए जाने की भी खबरें हैं।

आक्रोशित संतों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें बर्खास्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *